| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने पोषण सेवाओं को मजबूत करने पर दिया जोर

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार की नवीन पोषण गाइडलाइन के अनुरूप रेसिपी आधारित अनुपूरक पोषाहार सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए लागू किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं तक बेहतर पोषण सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पोषण सेवाओं को प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वस्थ, सुपोषित, सशक्त और समृद्ध 'नया उत्तर प्रदेश' के निर्माण की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

विजय कुमार वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज